पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मनोज कुमार बोदरा का सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गयाl उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई हैl जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के एएसआई मनोज कुमार बोदरा की अचानक तबीयत खराब हो गईl उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज को दीl