कानपुर: जिला जज ने कानपुर जेल का किया औचक निरीक्षण,जेल अधीक्षक को दिए दिशा निर्देश
जिला जज प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय ने कानपुर जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। निरीक्षण के दौरान कई बंदियों द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से जेल में बंद है और उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं। इसके बाद जेल अधीक्षक को ऐसे बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।