कानपुर: हनुमंत विहार में भारतीय नौसेना के जवान के घर में घुसकर मारपीट
कानपुर के डीसीपी साउथ जोन अंतर्गत हनुमंत विहार इलाके में भारतीय नौसेना में तैनात जवान के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसको लेकर के एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि नौसेना के जवान के घर में कुछ लोग घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर के जवान ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।