कानपुर: रामादेवी से गोल चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का सर्वे शुरू, हैदराबाद की कंपनी ने शुरू किया सर्वे
रामादेवी से गोल चौराहे तक प्रस्तावित 10.85 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड निर्माण में सर्वे के काम ने रफ्तार पकड़ ली है ।एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए एक्सल लोड सर्वे ,जीपीआर सर्वे और ओडी सर्वे कराया जा रहा है। हैदराबाद की कंपनी ने सर्वे शुरू किया है। एलिवेटेड रोड निर्माण होने के बाद शहरवासियों को जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।