जखनिया: मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पर तड़पते युवकों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस और ग्रामीण, हादसे में 1 की मौत, 1 गंभीर घायल
गाजीपुर में तेज रफ्तार ने एक घर का चिराग बुझाकर चला गया। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बीच इंसानियत की ऐसी मिसाल भी देखने को मिली। जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।