झांसी: केशव कुमार चौधरी होंगे झांसी के नए DIG, बिहार के रहने वाले 2009 बैच के IPS, चित्रकूट में कर चुके हैं डकैतों का सफाया
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2024 योगी सरकार ने रविवार देर रात 13 IPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए है। 2009 कैडर के आईपीएस केशव कुमार चौधरी को झांसी DIG बनाया गया है। जबकि सरकार के भरोसेमंद झांसी DIG कलानिधि नैथानी को मेरठ का DIG बनाया गया है। मूलरूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले केशव कुमार चौधरी 43 साल के हैं।