झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के इंतजाम नहीं, अग्निकांड के बाद फायर ऑडिट रिपोर्ट में मिली खामियां, दिए गए कई सुझाव
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2024 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज मे हुए भीषण अग्निकांड के बाद यहां हालत अभी भी ठीक नहीं है। घटना के बाद यहां फायर ऑडिट कराया गया। इसमें ऐसी तमाम खामियां उजागर हुई, जो आग लगने पर जानलेवा हो सकती हैं। रिपोर्ट में इन खामियों को दूर करने के अलावा मेडिकल कॉलेज की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां 24 घंटे के लिए अग्निशमन रक्षकों की तैनात करने की भी जरूरत बताई।