कानपुर: बजरिया में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी, बुजुर्ग का किया गया रेस्क्यू
बजरिया थाना क्षेत्र के बकर मंडी में शनिवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग की लफ्ट दूसरी मंजिल में रहने वाले मकान मालिक के घर तक पहुंचने लगी फायर कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बुजुर्ग को बाहर निकाला और 1 घंटे में आग पर काबू पाया