कानपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के निधन के बाद राजनीतिक दलों में शोक की लहर, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (81)का शुक्रवार को कानपुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है। शनिवार सुबह 6बजे से निधन की खबर पाकर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। रविवार को कनाडा से उनके बेटे के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा