हुज़ूर: CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को काम में लापरवाही पर संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने कारण बताओ नोटिस किया जारी
Huzur, Bhopal | Feb 5, 2025 भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी को संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 के तहत जारी किया गया है। जिसमें डॉ. तिवारी पर कार्य में लापरवाही और अपने दायित्वों के निर्वहन में असफल रहने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।