हुज़ूर: भोपाल के चेतक ब्रिज पर चलती फीडर बस में युवती से हेल्पर ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा
Huzur, Bhopal | Feb 5, 2025 राजधानी में चलती फीडर बस में युवती से छेड़छाड़ कामामला सामने आया है। स्टॉप पर उतर रही मीडियाकर्मी पर बस हेल्पर ने भद्दा कमेंट किया और गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को लात-घूंसों से पीटा। बस में सवार यात्री विरोध में आए तो बस स्टाफ भाग निकला। वारदात चेतक ब्रिज पर हुई।