नरवर: सच्ची मित्रता भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जैसी हो, लोढ़ी माता मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
नगर के प्राचीन लोढ़ी माता मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक दिनेश शास्त्री ने कृष्ण-सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा-रस का पान किया। पंडाल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। दिनेश शास्त्री ने कहा कि सच्ची मित्रता भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी होनी चाहिए। मित्र बनाना सरल है। मित्रता को जीवन