डोमचांच: डोमचांच प्रखंड के गोलवाढाब के सिजुआ मौजा में बन रही कचरा रीसाइक्लिंग यूनिट के निर्माण कार्य को ग्रामीणों की रोक
डोमचांच प्रखंड के गोलवाढाब के सिजुआ मौजा में बन रही कचरा रीसाइक्लिंग यूनिट के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने शनिवार को 11 बजे रोक दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर जुटे और अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए कार्य बंद कराने की मांग की।