ललितपुर: NH-44 स्थित रौनक ढाबा के पास सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलटने से मची चीख-पुकार, टली बड़ी दुर्घटना
नेशनल हाईवे 44 स्थित रौनक ढाबा के पास शनिवार दोपहर के समय बांसी से ललितपुर की ओर आ रही एक ई रिक्शा पलटने से चीख पुकार की स्थिति पैदा हो गई। दुर्घटना के दौरान ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से ई रिक्शा को सीधा कर, घायल अवस्था में लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए एक अन्य वाहन की मदद से अस्पताल भेजा गया है।