भाजपा संगरूर-2 जिला अध्यक्ष दमन बाजवा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ( नरेन्द्र मोदी ) के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल को समर्पित,
पंजाब की पहली अद्वितीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (ई-बाइक और ई-स्कूटी) रैली सुनाम उधम सिंह वाला शहर में निकाली गई, इस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर रैली के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दमन बाजवा ने मोदी सरकार की 12 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण और "विकसित भारत" की अवधारणा का संदेश घर-घर तक पहुंचाया।