लोहरदगा: समर्पण संस्थान पहुंचकर उपायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं, बच्चों के ठहराव, काउंसलिंग और पठन-पाठन की समीक्षा।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सदर प्रखंड के कुटमु स्थित चाइल्ड केयर संस्थान "समर्पण" का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, शयन कक्षों, कार्यालय कक्ष तथा परिसर का जायजा लिया।