तरारी: जदयू के वरिष्ठ नेता अभय विश्वास भट्ट ने तरारी विधायक विशाल प्रशांत के विकास कार्यों से जनता को कराया अवगत
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता अभय विश्वास भट्ट ने तरारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दी। उन्होंने कहा कि विधायक विशाल प्रशांत ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में अहम भूमिका निभाई है।