डग: डग कस्बे में दीक्षार्थी हिना वेद का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकाला
Dug, Jhalawar | Apr 27, 2024 डग में दीक्षार्थी हिना वेद का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकाला। मुमुक्षु हिना वेद ने भगवती दीक्षा ग्रहण कर संयममय सन्यासी जीवन जीने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दीक्षा के पुर्व दिवस पर मुमुक्षु हिना वेद का आचार्य भगवंत देवचन्द्र सागर सुरी जी मसा की निश्रा में चतुर्विध संघ के साथ भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकला गया। दीक्षार्थी सामग्रियों का मुक्तहस्त से दान करती गई।