फतेहाबाद: बाजिदपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुलिया के पास ईको और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, छह घायल, अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Apr 26, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर बाजिदपुर डौकी अंडरपास के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।