शुजालपुर: शुजालपुर को मिली नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में शुजालपुर को एक बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। नगर में नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा महाविद्यालय के संचालन हेतु कुल 2.39 करोड़ रुपये की व्यय राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही 17 नए पदों का सृजन किया गया