बाड़मेर: बाड़मेर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन समय पर न मिलने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Aug 7, 2025 बाड़मेर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें कई महीनो से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण आगामी रक्षाबंधन का त्योहार भी नहीं बना पा रहे।