सागर नगर: सागर की घटना पर जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को घेरा, कहा- एम्बुलेंस बजट 900 करोड़, फिर भी गरीब को नहीं मिली मदद
सागर से सामने आए एक मार्मिक मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गरीब वृद्ध द्वारा बीमार पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था, बाद में महिला की मौत हो गई। पीपीसी चीफ़ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मोहन सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरते हुए कहा कि 900 करोड़ के एम्बुलेंस बजट के बावजूद गरीब को एम्बुलेंस नहीं।