सागर नगर: आयुर्वेदिक डॉक्टर के बेटे को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ₹28.75 लाख की ठगी, मोतीनगर पुलिस जांच में जुटी
मोतीनगर थाना क्षेत्र में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 28.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने राजनेताओं से पहचान होने का दावा कर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से रकम ली, लेकिन न तो प्रवेश कराया और न ही पैसे लौटाए।शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।