सागर नगर: डूब क्षेत्र में गांव को शामिल करने की मांग, पिथोली गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी
बण्डा सिंचाई परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आ रही भूमि के साथ ग्राम पिथौली को भी डूब क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर से मुलाकात न होने पर ग्रामीण कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि चारों ओर की भूमि डूबने से खेती और मजदूरी पूरी तरह खत्म हो गई है।