सोनपुर: जनता कर्फ्यू के समर्थन में गुलरिया घाट बाजार रहा बंद, सरकार की नीतियों के विरोध में हुआ प्रदर्शन
Sonepur, Saran | Jun 29, 2026 सोनपुर में सोमवार को सुबह 10 बजे से सोनपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत गुलरिया घाट बाजार में जनता कर्फ्यू का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टोपो लैंड संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय दुकानदारों ने सहमति से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सरकार की कथित गलत नीतियों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया