बेनीपट्टी: डीएसपी कार्यालय बेनीपट्टी में SDPO ने थानाध्यक्षों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए कई अहम दिशा निर्देश
बेनीपट्टी डीएसपी कार्यालय में एसडीपीओ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 107 की कार्रवाई करने, शराब माफियाओं व तस्करी के साथ अन्य अपराधियों पर नकेल कंसने आदि अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और कई निर्देश दिए गए।