लखीमपुर: महेवागंज में शिफा नर्सिंग होम के पास आवारा पशुओं से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवा गंज में शिफा नर्सिंग होम के पास आवारा पशुओं से टकराने पर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से बीती देर रात घायल हो गए थे। निकल रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भेजा है।