सहारनपुर: थाना कुतुबशेर क्षेत्र मानकमऊ में पड़ोसी बना खूनी हमलावर, दो भाइयों पर चाकू से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पड़ोसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। नया बास मानकमऊ में रहने वाले अरविंद कुमार ने पड़ोसियों मेघराज और उनके भाई सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल हालत में दोनों भाई थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी वारदात बताई।