झालरापाटन: हुंडी बेह गांव में शराबी ने गंडासे से वार कर अपने पुत्र को किया घायल
झालावाड़ के हुंडी बेह गांव में एक शराबी ने गंडासे से वार कर अपने ही पुत्र को घायल कर दिया। घायल मिलन को सोमवार दोपहर करीब 12:00 उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मिलन ने बताया कि उसके पिता रोडू लाल शराब पीने के आदी हैं और वह शराब पीकर उसको और उसके परिवार को घर से निकल जाने के लिए कह रहे थे। लेकिन जब उसने घर छोड़ने से इनकार कर दिया।