झालरापाटन: जालमपुरा के पास हाईवे 52 पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल, रॉन्ग साइड ट्रक ने कार को टक्कर मारी
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जालमपुरा गांव के समीप हुई, जब गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मोडक पुलिस ने मृतक हर्षित और सुरेश के शवो का सोमवार सुबह 11:30 बजे पोस्टमार्टम करवाया है। घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है।