बड़वारा: बड़वारा के विलायतकला में सैकड़ों मजदूर महिलाएं ठगी का शिकार, ऑफिस में ताला लटका, एजेंट और मैनेजर फरार
कटनी। जिले के ग्रामीण अंचलों में फर्जी बचत योजनाओं के जरिए मासूम और गरीब जनता को लूटने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बड़वारा तहसील के ग्राम विलायतकला से सामने आया है, जहाँ शक्ति महिला संघ बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित नामक संस्था के ऊपर सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर महिलाओं की मेहनत की कमाई हड़प ने के आरोप है।