खुर्जा: जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध व सुलोचना के सती होने की लीला का किया गया मंचन
श्री रामलीला कमेटी खुरजा के तत्वाधान में जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में नागपाश की लीला,हनुमान जी द्वारा मेघनाथ का यज्ञ विध्वंस ,लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध और उसका वध,सुलोचना का विलाप तथा सुलोचना के सती होने के लीला का सुंदर मंचन किया गया, यह मंचन शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे संपन्न हुआ।