खुर्जा: नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूतगड़ी में मामूली कहासुनी में दबंगों ने युवक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में रेफर
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूतगड़ी में मामूली कहासुनी में दबंगों द्वारा एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन रात्रि पास की दुकान से सामान लेकर घायल राजकमल लौट रहा था, पीड़ित के मुताबिक दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है, बृहस्पतिवार देर रात्रि लगभग 11:00 बजे घटना को अंजाम दिया गया।