हज़ारीबाग: खेलो झारखंड: गांव के खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मंच, हजारीबाग बना प्रतिभा का केंद्र
हजारीबाग कॉलेज मैदान में खेलो झारखंड का आयोजन ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पहल पर हो रही इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर तक पहुंचे हैं। अब उनका लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है। बरसात के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह बरकरार है। “खेलेगा झारखंड तभी तो बढ़ेगा झारखंड।”