दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई
दरभंगा के अंबेडकर सभागार मे जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सीपीग्राम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री जनता दरबार,राजस्व जन-शिकायत सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की। यह जानकारी सोमवार को दोपहर 3.30 बजे दी।