पुनासा: खंडवा में लाश समझकर ओढ़ाया कफन, अचानक जिंदा हुआ युवक और लगा दी दौड़
टीआई प्रवीण आर्य व उनकी टीम को सूचना मिली कि तीन पुलिया के ब्रिज के पास लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया हम सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। लेकिन हमसे पहले दूसरी गाड़ी शव को लेकर अस्पताल पहुंच चुकी थी। लेकिन ये बात हमें नहीं पता थी। इसलिए हम उसे ढूंढते हुए ब्रिज के नीचे पहुंच गए , जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे की है