चूरू: टाउन हॉल चूरू में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह - 2026 का आयोजन, जिला कलेक्टर ने भामाशाहों व प्रेरकों का सम्मान
Churu, Churu | Jun 29, 2026 जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि शिक्षा के उन्नयन के लिए समाज का सहयोग अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। भामाशाहों के सहयोग से जिले में शिक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ हो रही हैं। जिला कलेक्टर सुराणा चूरू स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह स मान समारोह-2026 में संबोधित कर रहे थे। वही 66 भामाशाह व 24 प्रेरक का सम्मान किया गया।