कटनी नगर: शहर में चौसठ योगिनी माँ जालपा जवारा विसर्जन जुलूस, जन सैलाब उमड़ा, काली खप्पर नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध
शारदेय नवरात्र की नवमी पर सोमवार रात 8 बजे आस्था और परंपराओं के रंग में सराबोर नजर आया। मां जालपा मंदिर से शाम को निकली जवारों की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों और माता के जयकारों के बीच पूरा शहर भक्तिमय हो गया।सिर पर कलश धारण किए महिलाएं शामिल हुई देर रात कटनी नदी में जवारा विर्सजन हुआ।