औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला एक युवक, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लॉक गेट के समीप एक युवक को पड़ा हुआ देखा गया। आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया।