बलिया: विवाह कार्ड पर आवेदन करने से अब आसानी से मिलेगा कामर्शियल गैस सिलेंडर
Ballia, Ballia | Apr 12, 2026 जिलापूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजकों के लिए राहतभरी खबर है। विवाह कार्ड पर आवेदन करने पर कमर्शियल गैस सिलेंडर आसानी से मिलेंगे। जिले में अब कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति होने लगी है। नियम अनुसार विवाह कार्ड के साथ आवेदन करने पर परिवार को जरूरत के हिसाब से 2 से 8 सिलेंडर तक दिए जाएंगे।