बरेली: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने बच्ची को रक्त देकर बचाई जान
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमित ने बच्ची को ब्लड देकर उसकी जान बचाई। एक्स यूजर ने बरेली पुलिस से मदद मांगी। तत्काल बरेली पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से देखते हुए ब्लड अरेंज कराया। बरेली पुलिस और सिपाही अमित की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।