खगड़िया: 30वीं वर्षगांठ पर दंपत्ति ने सदर अस्पताल में जरूरतमंदों को बांटा “नेकी का आहार”
मानवता संरक्षण मंच खगड़िया के तत्वावधान में मंगलवार की शाम चार बजे सदर अस्पताल खगड़िया परिसर में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवसर पर मुकेश कुमार एवं वीणा कुमारी ने अपनी 30वीं वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर जरूरतमंदों के बीच “नेकी का आहार” वितरण किया। सैदपुर निवासी मुकेश कुमार, जो पूर्व सैनिक एवं शिक्षक हैं, तथा उनकी पत्नी वीणा कुमारी ने वैवाहिक जीवन