नजीबाबाद: नांगल में गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज ने मारी टक्कर
1 अप्रैल व 2 अप्रैल की बीती रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडावली से चंदौक की ओर जा रही रोडवेज बस ने गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 2 अप्रैल को 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।