प्रतापपुर: झिंगरामाड़ा जंगल में टूटे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया भालू परिवार, तीन वन्यजीवों की हुई दर्दनाक मौत
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पार्वतीपुर के कक्ष क्रमांक पी-17 स्थित झिंगरामाड़ा जंगल में टूटकर गिरे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक भालू परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक नर भालू, एक मादा भालू और उसका शावक मौके पर ही करंट लगने से मृत पाए गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव देखकर वन विभाग को सूचना दी।