मुज़फ्फरनगर: किसान समाधान दिवस में चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने मांगी आत्महत्या की अनुमति, दर्द बयां कर सबको किया भावुक
जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में उस समय भावुक माहौल बन गया जब लछेड़ा गांव के एक किसान ने वर्षों से लंबित चकबंदी विवाद से परेशान होकर आत्महत्या की अनुमति मांग ली।किसान ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ।इस दौरान अन्य किसानों ने भी चकबंदी और बिजली समस्याओं को उठाया।अधिकारियों ने शिकायतें दर्ज कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिय