चंदला: चंदला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, पैर में आई चोट
चंदला के विश्राम गृह के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक सवार ने पैदल जा रही छठी बहरोरी निवासी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बाइक सवार की जानकारी जुटाई जा रही है।