फुलवरिया: बंशी बतरहा बाजार में शॉर्ट सर्किट से एक किराना गोदाम में लगी भीषण आग,बाइक समेत 3 लाख की संपत्ति जलकर हुई राख
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा बाजार में रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान के गोदाम में भीष्म आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की देखते-देखते उसने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया और चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आग की गगनचुंबी लपटों को देख बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया ।