बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर में सकल जैन समाज ने रीवा में जैन साध्वी की मृत्यु के विरोध में मौन रैली निकाली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बांसवाड़ा शहर में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार को रीवा में जैन साध्वी की सड़क हादसे में हुई मृत्यु के विरोध में विशाल मौन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत कुशलबाग मैदान से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग, महिलाएं, युवा एवं समाजजन शामिल हुए।