मेदिनीनगर (डालटनगंज): पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान,पगार गांव की घटना-mmch में हुआ शव का पोस्टमार्टम
पति के अवैध संबंध से परेशान एक महिला ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के पगार गांव में शुक्रवार अहले सुबह हुई। महिला का यहां मायके है। दोपहर 1 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम कराने आए दोनों पक्ष के परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी दी।