श्रावण-भादौ मास: महाकाल दर्शन के लिए कलेक्टर ने किया निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन और पार्किंग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा 🚶♂️🔱
श्रावण और भादौ मास में देशभर से उज्जैन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए कलेक्टर और मंदिर समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने महाकाल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सामान्य एवं शीघ्र दर्शन मार्ग, कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था, पार्किंग और जूता स्टैंड सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस बार सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय से होते हुए महाकाल महालोक से रखा गया है, जबकि कांवड़ यात्रियों के लिए द्वार क्रमांक 1 से विशेष व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
#ShravanMaas #MahakalDarshan #UjjainNews #BabaMahakal #Sitit24News